फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against Gorakhpur CMO following a complaint by the wife of a deceased lawyer.

अधिवक्ता की मौत: आरोप- सीएमओ बोले, रोज 10 मरते हैं, एक और मर गया तो क्या- पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 04:00 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 04:00 PM IST
सार

मृतक अधिवक्ता ने सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि सीएमओ से फोन कर घटना की जानकारी देने पर उन्होंने कहा कि 'यहां रोज 10 लोग मरते हैं, एक और मर जाएगा तो क्या हो जाएगा।'

विज्ञापन
Case registered against Gorakhpur CMO following a complaint by the wife of a deceased lawyer.
हंगामा करते अधिवक्ता व हादसे के वक्त घायल को सुरक्षित करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजघाट बैकुंठ धाम में चबूतरे की छत गिरने से घायल अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत के बाद नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी शालिनी अस्थाना ने सदर अस्पताल के सीएमओ और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

शालिनी अस्थाना पत्नी आलोक कुमार अस्थाना, निवासी राप्तीनगर फेज-4, थाना चिलुआताल ने बताया कि उनके पति 6 सितंबर को साथी अधिवक्ता संजय सिंह के साथ दाह संस्कार में राजघाट गए थे। चबूतरे पर बैठे थे, तभी छज्जा गिर गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया। सीएमओ ने कहा कि 'यहां रोज 10 लोग मरते हैं, एक और मर जाएगा तो क्या हो जाएगा।' एक घंटे तक एंबुलेंस भी नहीं मिली। पत्नी ने तहरीर में कहा है कि जानबूझकर इलाज न करने से उनके पति की मौत हुई है।
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर कोतवाली थाने में सीएमओ और अस्पताल के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज होने के बाद नाराज अधिवक्ताओं ने घेराव खत्म किया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ मुख्यमंत्री रहत कोस से राहत दिलाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed