फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against four people for forgery

Gorakhpur News: चार लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज

Tue, 16 Apr 2024 05:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four people for forgery
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र में भूमि खरीदने वाले दंपती ने बैंक से लोन लेकर घर बनवा लिया। कुछ दिन बाद पता चला कि भूमि के पहले विक्रेता ने इस पर पहले से लोन ले रखा है। इस मामले में महिला की शिकायत पर चार आरोपितों के विरुद्ध जालसाजी कर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कर कोतवाली थाना पुलिस जांच कर रही है।हुमायूंपुर दक्षिणी में रहने वाले संतोष पोद्दार की पत्नी पूनम ने कोतवाली थाना पुलिस काे दिए तहरीर में लिखा है कि वर्ष 2013 में दीवान बाजार के रहने वाले धर्मेंद्र गौड़ की पत्नी संगीता से साढ़े आठ लाख रुपये में करीब 550 वर्ग फीट भूमि बैनामा कराया था। यह भूमि उन्होंने एक वर्ष पहले अजय अग्रहरी की पत्नी अर्चना से खरीदा था।भूमि पर कब्जा लेने के बाद उन्होंने मकान बनवाने के लिए सात लाख रुपये बैंक से लोन ले लिया, जिसे चुका भी दिया। बीते 14 मार्च को बैंक की तरफ से संपत्ति नीलाम होने का नोटिस चस्पा हुआ, तब पता चला कि भूमि बेचने वालों ने उनके साथ जालसाजी की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed