फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against eight individuals for molesting and assaulting a female student.

Gorakhpur News: छात्रा से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में आठ पर रिपोर्ट

Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight individuals for molesting and assaulting a female student.
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा छह की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और अभद्रता का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी गुड्डी देवी, रिंकी देवी, कामू देवी, विद्यावती देवी, सरिता देवी, विपता देवी, कैलाश निषाद समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार 14 वर्षीय छात्रा 22 अप्रैल की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया और मारपीट व धमकी के आरोप लगे। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी गुड्डी देवी, रिंकी देवी, कामू देवी, विद्यावती देवी, सरिता देवी, विपता देवी, कैलाश निषाद समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed