फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against councilor for robbery and assault

Gorakhpur News: सभासद पर लूट और मारपीट का केस दर्ज

Tue, 23 Apr 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against councilor for robbery and assault
सभासद का आरोप, शराब व गांजा बेचने का विरोध करने पर हुई फर्जी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीपीगंज (गोरखपुर)। कस्बे के वार्ड नंबर दो के सभासद रामानंद मद्धेशिया पर पीपीगंज पुलिस ने लूट और मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं, सभासद ने कस्बा प्रभारी पर बिना जांच किए ही केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शराब पीकर शोर मचाने का विरोध करने पर उसके खिलाफ फर्जी केस दर्ज करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब आठ बजे उमेश व उसी वार्ड के सभासद रामानंद मद्धेशिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर उमेश की तहरीर पर पुलिस ने सभासद रामानंद मद्धेशिया के खिलाफ लूट और मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सभासद का आरोप है कि विपक्षी आवास से देसी शराब और गांजा बेच रहा था। मोहल्ले वालों की शिकायत पर उसे शराब व गांजा बेचने से मना किया गया। इस पर उसने पुलिस को तहरीर देकर लूट व मारपीट का केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि कस्बा प्रभारी ने बिना जांच किए ही गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने जांच शुरू की ताे हकीकत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed