फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against child protection officer for demanding bribe

घूस मांगने के आरोप में बाल संरक्षण अधिकारी पर केस दर्ज

Mon, 17 Oct 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case registered against child protection officer for demanding bribe
घूस मांगने के आरोप में बाल संरक्षण अधिकारी पर केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर : सीएम बाल सेवा योजना का मामला, डीएम को शिकायतकर्ता ने सुनाई पीड़ा
- कोरोना पीड़ित पिता की मौत के बाद बच्चों से रिश्वत मांगने की हुई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना से पिता की मौत के बाद बच्चों को सीएम बाल सेवा योजना का लाभ देने के लिए रिश्वत मांगने वाले बाल संरक्षण अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने डीएम के निर्देश के बाद कोतवाली में तहरीर दी है।
सोमवार को डीएम अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। उसी दौरान मेंहदावल क्षेत्र का रहने वाले एक युवक ने डीएम को बताया कि उसके पिता की 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी। मां की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। 14 वर्षीय बहन और एक छोटा भाई है। वह खुद मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन

उसने सीएम बाल सेवा योजना के तहत बहन व भाई को लाभ दिलाने के लिए आवेदन किया था। मार्च 2022 में भाई-बहन को 24,000 रुपये मिले। जबकि पीएम केयर्स फंड से भी छह लाख रुपये की एफडी मिली थी। अप्रैल से उसके भाई व बहन को योजना की रकम नहीं मिली है। उसी के संबंध में उसने बाल संरक्षण अधिकारी महेश गुप्ता से फोन पर बात की तो रिश्वत मांगी गई। रकम न देने पर योजना से वंचित करने की धमकी दी गई। उसने 1500 रुपये महेश गुप्ता को दे दिए। बाल संरक्षण अधिकारी से हुई बातचीत की रिकार्डिंग मोबाइल फोन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि बाल संरक्षण अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उधर बाल संरक्षण अधिकारी महेश गुप्ता ने रिश्वत मांगने के मामले को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि जांच में पूरा मामला साफ हो जाएगा।

...
कोट
यह मामला बेहद गंभीर है। सरकारी योजना में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में आरोपी बाल संरक्षण अधिकारी महेश गुप्ता पर भ्रष्टाचार का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है।
-प्रेम रंजन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed