फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against accused of robbing woman in Gorakhpur

गोरखपुर: महिला से लूट के आरोपियों पर केस दर्ज, एसएसपी ने जल्द खुलासे का दिया आदेश

Sat, 23 Apr 2022 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Apr 2022 10:48 AM IST
सार

बरगदही केवटान के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर बाइक पर बैठी महिला का पर्स लूटने की कोशिश करने लगे। पर्स को तेजी से अपने ओर खींचा जिससे महिला नीचे गिर गई थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Case registered against accused of robbing woman in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के इलाके के बरगदही केवटान टोले के पास बुधवार रात महिला से लूट करने के आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। वहीं, बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। एक नर्सिंग होम में उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


उधर, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। एसएसपी ने साफ कहा कि घटना में शामिल बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम कतरारी निवासी सुलेमान उर्फ राजू की भाभी जरीना का पीजीआई लखनऊ से इलाज चलता है।
विज्ञापन


वह नियमित जांच के लिए उन्हें ले जाते हैं। बुधवार की रात नौ बजे रेलवे स्टेशन से भाभी को बाइक से लेकर महराजगंज जा रहे थे। बरगदही केवटान के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर बाइक पर बैठी भाभी का पर्स लूटने की कोशिश करने लगे। पर्स को तेजी से अपने ओर खींचा जिससे महिला नीचे गिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले टरकाया, अब दर्ज किया लूट का केस

पिपराइच इलाके के अतरौलिया गांव निवासी बुजुर्ग महिला से 20 अप्रैल की शाम हुई लूट के मामले में गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पहले पुलिस ने मामला पिपराइच का बताकर टरका दिया था, लेकिन एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।



जानकारी के मुताबिक, भटहट निवासी प्रभावती राशन कार्ड लेकर कोटेदार के घर राशन लेने जा रही थीं। कस्बे में दो युवक झांसे में लेकर उन्हें ऑटो में बैठा लिया और लगभग आधा किलोमीटर आगे अतरौलिया गांव के पास गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर ऑटो में ही रुपये व टप्स छीनकर धक्का देकर नीचे उतार दिया था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed