{"_id":"65b1993cc6369c14bb0fc9e7","slug":"case-registered-against-25-people-including-congress-district-president-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-444776-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 25 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 25 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
पीएम का पुतला जलाने पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोतवाली इलाके में विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला जलाने पर पुलिस ने कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान व 24 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। हल्का दरोगा प्रवीण कुमार ओझा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सभी को गलत तरीके से रास्ता रोकने व अशांति फैलाने का आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी को असम में राहुल गांधी को लोगों से मिलने से रोकने के विरोध में निर्मला पासवान की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। सभी ने सरकार विरोधी नारा लगाया और इसी दौरान प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका गया।
इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो धरना-प्रदर्शन की वजह से जाम लग गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने जाम लगाने का सभी को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुतला जलाने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है।