फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR filed against boy for leaving dead body of wife in ambulance

महिला की मौत के बाद एंबुलेंस में शव छोड़कर फरार हुआ था युवक, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 25 Jan 2021 09:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against boy for leaving dead body of wife in ambulance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में एंबुलेंस में महिला का शव छोड़कर भागे युवक के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज किया है। कुशीनगर जिले के हाटा के रहने वाले आरोपी मेहताब उर्फ राजेश के खिलाफ पुलिस ने हत्या व पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। गुलरिहा पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पुलिस विवेचना के लिए अब केस को कुशीनगर जिले के रामकोला थाने पर ट्रांसफर करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के रामकोला निवासी सुधा को इसी जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा तिवारी गांव निवासी मेहताब उर्फ राजेश भगाकर लुधियाना पंजाब ले गया था। वहां उसने सुधा से प्रेम विवाह किया था। बाद में सुधा की तबीयत खराब होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गया।  
विज्ञापन


वहां से एंबुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर आया। यहां सुधा की मौत हो गई तो शव एंबुलेंस में छोड़कर फरार हो गया था। मोहाली (पंजाब), माजरी के पिंड माजरी गांव के रहने वाले एंबुलेंस चालक अश्वनी वर्मा की सूचना पर गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि एंबुलेंस में महिला के साथ आया युवक कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा तिवारी गांव का रहने वाला मेहताब उर्फ राजेश है। ढूंढते हुए गुलरिहा पुलिस जब उसके गांव पहुंची तो वह घर पर ताला बंद कर फरार था। उसके बाद सुधा की पहचान हुई।

सुधा के पिता ने मेहताब पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। गुलरिहा पुलिस ने पहले तो उन्हें रामकोला थाने में केस दर्ज कराने के लिए भेज दिया था। जब रामकोला पुलिस ने भी केस नहीं दर्ज किया तो गुलरिहा पुलिस ने मेहताब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

गुलरिहा इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कुशीनगर के रामकोला थाने में केस ट्रांसफर किया जाएगा। आगे की विवेचना वहीं से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed