{"_id":"63c252bf7e89ae01ab52e8a8","slug":"case-on-seven-for-shooting-property-dealer-in-gorakhpur-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने में सात पर केस, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने में सात पर केस, तीन हिरासत में
Sat, 14 Jan 2023 12:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:29 PM IST
सार
सिक्टौर निवासी प्रापर्टी डीलर पिंटू सिंह बृहस्पतिवार रात चौराहे पर गए थे। मानीराम क्रॉसिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि चेन लूट की कोशिश किए और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र के मानीराम रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार रात प्रापर्टी डीलर पिंटू सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सात बदमाशों पर हत्या और छिनैती की धारा में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि चेन लूट का विरोध करने पर वारदात की गई थी। हालांकि, पुलिस पूरे मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिक्टौर निवासी प्रापर्टी डीलर पिंटू सिंह बृहस्पतिवार रात चौराहे पर गए थे। मानीराम क्रॉसिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि चेन लूट की कोशिश किए और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
विज्ञापन
एक गोली पिंटू के जांघ में लग गई और वह घायल हो गए। पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र मौर्य, नागेंद्र मौर्य, गौरव यादव, लाला चौहान तथा उसके तीन अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।