{"_id":"69ee7d60347dc6fb360a665f","slug":"case-of-uruwa-bazaar-police-station-area-video-of-the-incident-goes-viral-on-social-media-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1301854-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एजेंसी पर रसोई गैस के लिए हंगामा, fसिलिंडर लेने गए उपभोक्ताओं को कर्मचारियों ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एजेंसी पर रसोई गैस के लिए हंगामा, fसिलिंडर लेने गए उपभोक्ताओं को कर्मचारियों ने भगाया
Mon, 27 Apr 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:32 AM IST
सार
उपभोक्ताओं ने बताया कि कई-कई दिनों तक सुबह से शाम तक एजेंसी पर कड़ी धूप में इंतजार करने के बावजूद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें घर लौटकर वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ता है।बताया जा रहा है कि रविवार को एजेंसी की गाड़ी क्षेत्र के बौररडीह गांव में गैस वितरण के लिए गई थी। वहां उपभोक्ता रामानंद यादव ने मोबाइल फाेन पर अपना डीएसी दिखाकर गैस सिलिंडर मांगा।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उरुवा थाना क्षेत्र के मां लक्ष्मी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर रविवार को रसोई गैस सिलिंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। एजेंसी कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट तक हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) होने के बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि कर्मचारियों की ओर से डीएसी को गलत बताकर गैस सिलिंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने बताया कि कई-कई दिनों तक सुबह से शाम तक एजेंसी पर कड़ी धूप में इंतजार करने के बावजूद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें घर लौटकर वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ता है।बताया जा रहा है कि रविवार को एजेंसी की गाड़ी क्षेत्र के बौररडीह गांव में गैस वितरण के लिए गई थी।
वहां उपभोक्ता रामानंद यादव ने मोबाइल फाेन पर अपना डीएसी दिखाकर गैस सिलिंडर मांगा। कर्मचारियों ने डीएसी को गलत बताते हुए सिलिंडर देने से इन्कार कर दिया और उन्हें एजेंसी पर जाकर बात करने को कहा। इसके बाद रामानंद यादव एजेंसी पहुंचे और संचालक से बात करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धक्का देकर भगा दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे हरिजनपुर निवासी अमित यादव के साथ भी कथित रूप से दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की की गई। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक उपभोक्ता एजेंसी पर हंगामा करते रहे और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे। वहीं, एजेंसी संचालक संतलाल का कहना है कि एक उपभोक्ता ने कर्मचारी का कॉलर पकड़ लिया था, जिससे विवाद बढ़ गया।
उन्होंने बताया कि अब डीएसी जारी करने का अधिकार एजेंसी को मिल गया है और आगे से यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी ने बताया कि इस मामले में अब तक थाने पर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।