फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Sahajanwan police station area, police registered FIR, two arrested

Gorakhpur News: प्रेमी ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Case of Sahajanwan police station area, police registered FIR, two arrested
सहजनवां थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता की मां ने की शिकायत


गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र की 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमी ने पांच जून की रात गांव के सिवान की तरफ बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के दो दोस्त वीडियो बना रहे थे। बाद में तीनों आरोपियों ने किशोरी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी नाबालिग हैं।
जानकारी के अनुसार, किशोरी गांव के ही दूसरे टोले के लड़के से काफी दिनों से बातचीत कर रही थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने पांच जून की देर रात गांव के सिवान की तरफ मिलने के लिए बुलाया। पहले तो किशोरी ने रात के समय आने से मना कर दिया। प्रेमी के दबाव डालने पर वह मिलने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों खेतों की तरफ रात के अंधेरे में मिलने पहुंचे। युवक के साथ उसके दो और दोस्त भी थे।
विज्ञापन

आरोप है कि बातचीत के दौरान ही प्रेमी ने किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसके दो दोस्त वीडियो बना रहे थे। किशोरी ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद प्रेमी उसे फिर से मिलने के लिए बुलाया लेकिन किशोरी ने मना कर दिया। शनिवार को पीड़िता के मोबाइल पर उसके प्रेमी ने दुष्कर्म का वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उसने धमकी दी कि वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किशोरी ने परिवारवालों को पूरी घटना बताई। वीडियो देखने के बाद आक्रोशित परिजनों ने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी और सहजनवां थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रात में ही गांव पहुंचे। इस संबंध में सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed