फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of PPganj police station area, girl's family created ruckus in Gorakhpur

कॉल ने खोल दी पोल: सगाई में नहीं आया लड़का...लड़की का फोन प्रेमिका ने उठाया, बोली- 6 वर्षों से है प्रेम संबंध

Sat, 14 Feb 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 02:43 AM IST
सार

युवती ने लड़के को कॉल किया। कॉल एक लड़की ने उठाई और बताया कि वह उस युवक से बीते छह वर्षों से प्रेम करती है। लड़का भी उससे प्रेम करता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान वह तीन बार गर्भपात करा चुकी है। युवती ने कुछ फोटो और वीडियो भी दुल्हन पक्ष को भेजे, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। लड़की ने बताया कि युवक का फोन उसके पास है।

विज्ञापन
Case of PPganj police station area, girl's family created ruckus in Gorakhpur
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सगाई समारोह में जमकर हंगामा हो गया। सगाई के समय काफी देर तक लड़का नहीं आया। इसके बाद उसे कॉल करने पर उसकी प्रेमिका अपनी प्रेम कहानी सुनाकर युवक की पोल खोली। कहानी सुनने के बाद लड़की के घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाद में मामला थाने पर पहुंचा। लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक और खजनी इलाके की एक युवती की शादी पांच मई को तय थी। शुक्रवार को पीपीगंज इलाके के एक मैरिज कॉल में दोनों की सगाई थी। दोपहर 12 बजे सगाई का मुहुर्त था।
विज्ञापन

लड़की और उसके परिवार के साथ ही लड़के के परिजन भी पहुंच गए थे। काफी देर तक लड़का समारोह में नहीं आया तो कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लड़के के परिजनों के पास भी कोई जवाब नहीं था। इसके बाद युवती ने लड़के को कॉल किया। कॉल एक लड़की ने उठाई और बताया कि वह उस युवक से बीते छह वर्षों से प्रेम करती है।
विज्ञापन

लड़का भी उससे प्रेम करता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान वह तीन बार गर्भपात करा चुकी है। युवती ने कुछ फोटो और वीडियो भी दुल्हन पक्ष को भेजे, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। लड़की ने बताया कि युवक का फोन उसके पास है।

हालांकि, परिजनों का कहना था कि सिम कार्ड अब भी उसी युवती के पास है। कॉल कटने के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी संबंधित लोगों को थाने बुलाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रारंभिक बातचीत में युवक ने संबंधों की बात स्वीकार की लेकिन थाने जाने से पहले वह अपने कुछ परिजनों के साथ वहां से चला गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी की तैयारियों में लगभग चार लाख 45 हजार रुपये खर्च हो चुके थे, जिसमें करीब तीन लाख रुपये नकद दिए गए।

लड़की के भाई का कहना है कि मैरिज हॉल में बहस के दौरान लड़के के परिजनों ने रुपये वापस करने की बात कही लेकिन बाद में अपनी बात से मुकर गए। अब भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed