{"_id":"6a248a30d736f1c4fc032ad8","slug":"case-of-ppganj-area-show-of-strength-by-six-tractors-allegations-of-obstruction-of-traffic-on-the-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1345110-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर स्टंट से शक्ति प्रदर्शन: 2 ट्रैक्टरों को जंजीर से बांधा, विपरीत दिशा में लगे खींचने- VIDEO वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर स्टंट से शक्ति प्रदर्शन: 2 ट्रैक्टरों को जंजीर से बांधा, विपरीत दिशा में लगे खींचने- VIDEO वायरल
Sun, 07 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:29 AM IST
सार
प्रसारित वीडियो में शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक सड़क पर ट्रैक्टरों से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीपीगंज इलाके के डिहवा-तुर्कवलियां मार्ग पर छह ट्रैक्टरों को सड़क पर लाया गया था। इनमें से दो ट्रैक्टरों को जंजीर से जोड़कर विपरीत दिशा में खींचा जा रहा था।
विज्ञापन
जब्त किया ट्रैक्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डिहवा-तुर्कवलियां मार्ग पर सार्वजनिक सड़क पर छह ट्रैक्टरों से खतरनाक स्टंट और शक्ति प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पीपीगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रसारित वीडियो में शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक सड़क पर ट्रैक्टरों से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीपीगंज इलाके के डिहवा-तुर्कवलियां मार्ग पर छह ट्रैक्टरों को सड़क पर लाया गया था। इनमें से दो ट्रैक्टरों को जंजीर से जोड़कर विपरीत दिशा में खींचा जा रहा था।
विज्ञापन
चालक अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए वाहनों को तेज गति से खींच रहे थे। स्टंट के दौरान सड़क पर धूल का गुबार फैल गया और कई स्थानों पर पहियों की रगड़ से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पूरा प्रदर्शन देर शाम तक चलता रहा, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वीडियो में करीब 40 से 50 युवक सड़क और आसपास के खेतों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि कई लोग इस खतरनाक स्टंट को रोकने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर चालक स्टंट के दौरान चलते वाहन से उतर भी गया, जबकि ट्रैक्टर आगे बढ़ता रहा।
शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन