{"_id":"69b71dc09a0be268e002f010","slug":"case-of-pipraich-police-station-area-police-is-investigating-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1258821-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले दिया प्रेम प्रस्ताव...ठुकराने पर संबंध बनाने का लगाने लगा दबाव- विरोध करने पर दी धमकी: केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले दिया प्रेम प्रस्ताव...ठुकराने पर संबंध बनाने का लगाने लगा दबाव- विरोध करने पर दी धमकी: केस दर्ज
Mon, 16 Mar 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:29 AM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि संचालक की हरकतों से परेशान होकर उसे अस्पताल की नौकरी छोड़नी पड़ी और वह बाहर चली गई। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा करना बंद नहीं किया और उसके घर तक पहुंचकर उसके बारे में जानकारी लेने लगा। परेशान होकर छात्रा ने पूरी बात अपने परिवार को बता दी, जिसके बाद परिजन सतर्क हो गए।
विज्ञापन
विस्तार
क्षेत्र की जीएनएम छात्रा ने एक निजी अस्पताल के संचालक पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने, पीछा करने और परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह करीब सात माह तक नगर के न्यू सिटी हॉस्पिटल, पिपरा मोगलान में कार्यरत रही। इसी दौरान अस्पताल के संचालक डॉ. विजय कुमार ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया। छात्रा के अनुसार, उसने साफ तौर पर प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद संचालक ने उस पर संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू किया और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़िता का आरोप है कि संचालक की हरकतों से परेशान होकर उसे अस्पताल की नौकरी छोड़नी पड़ी और वह बाहर चली गई। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा करना बंद नहीं किया और उसके घर तक पहुंचकर उसके बारे में जानकारी लेने लगा। परेशान होकर छात्रा ने पूरी बात अपने परिवार को बता दी, जिसके बाद परिजन सतर्क हो गए।
छात्रा के अनुसार, इसके बाद भी आरोपी उसके रिश्तेदारों को फोन कर उसके बारे में पूछताछ करता रहा। इतना ही नहीं, जहां वह वर्तमान में काम कर रही है, वहां भी वह पहुंचकर उसे परेशान करता रहा।
छात्रा के अनुसार, इसके बाद भी आरोपी उसके रिश्तेदारों को फोन कर उसके बारे में पूछताछ करता रहा। इतना ही नहीं, जहां वह वर्तमान में काम कर रही है, वहां भी वह पहुंचकर उसे परेशान करता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि विजय कुमार उसके घर आकर उसके भाई से गाली-गलौज करने लगा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि 19 फरवरी की शाम उसकी मां और भाई कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी विजय ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की तथा जान से मारने की धमकी दी।
वहीं, संचालक का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। उन्हें फंसाने के लिए साजिश रची जा रही है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, संचालक का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। उन्हें फंसाने के लिए साजिश रची जा रही है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
