फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Park Road branch of Cantt area, report filed against deputy manager and unknown employees also

Gorakhpur News: फर्जी हस्ताक्षर कर तोड़ी एफडी, इंडसइंड बैंक के प्रबंधक पर एफआईआर

Fri, 13 Mar 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Case of Park Road branch of Cantt area, report filed against deputy manager and unknown employees also
कैंट क्षेत्र के पार्क रोड ब्रांच का मामला, डिप्टी मैनेजर और अज्ञात कर्मचारियों पर भी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन




बिना सूचना दिए पहले पांच लाख की एफडी की, बाद में तोड़ दिया







गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के पार्क रोड स्थित इंडसइंड बैंक के मैनेजर नितीश वर्मा, डिप्टी मैनेजर आदित्य प्रकाश और अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कर महिला के खाते से रुपये फिक्स डिपॉजिट किए गए और बाद में उसे तोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



खाताधारक हुमांयुपुर की सपना राहुजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बैंक कर्मचारियों ने उनके खाते से 10 सितंबर 2024 को पांच लाख रुपये की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) बिना उनकी अनुमति के करा दी। इसके तीन दिन बाद 13 सितंबर 2024 को एफडी को तोड़ भी दिया।
विज्ञापन




शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों ने उनके केवाईसी दस्तावेज, हस्ताक्षर और व्यक्तिगत पहचान संबंधी विवरण का गलत इस्तेमाल किया। महिला ने बताया कि जब उन्होंने इस अनियमितता के खिलाफ शिकायत की तो शाखा प्रबंधक नितीश वर्मा, डिप्टी ब्रांच मैनेजर आदित्य प्रकाश और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें लगातार दबाव में लेने की कोशिश की। उनके पति लोकेश राहुजा और उन्हें झूठी प्राथमिकी में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ओंबड्समैन ने मामले की जांच के बाद 29 दिसंबर 2025 को आदेश जारी कर बैंक की गलती और फर्जी हस्ताक्षर को स्वीकार किया। साथ ही बैंक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। सपना ने राज्य महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पत्र भेजकर न्याय की मांग की थी।



एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed