फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Manas Vihar Colony, there is a rule to give compensation if the equipment gets burnt due to high voltage

Gorakhpur News: देर रात हाई वोल्टेज, कई उपभोक्ताओं के जले उपकरण

Fri, 29 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 29 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Case of Manas Vihar Colony, there is a rule to give compensation if the equipment gets burnt due to high voltage
गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के मानस विहार कॉलोनी में बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे हाई वोल्टेज की समस्या से 20 से अधिक घरों के स्टेपलाइजर व बिजली के अन्य उपकरण जल गए। कई उपभोक्ताओं ने नुकसान से बचने के लिए तुरंत घरों के सभी उपकरण बंद कर दिए।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी रामबहाल व राकेश कुमार ने बताया कि हाई वोल्टेज के कारण घरों में लगे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने लाइन की खराबी दुरुस्त कर आपूर्ति सामान्य कराई, तब जाकर लोगों को राहत मिली। वहीं सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि रात में सोते समय हाई वोल्टेज आना काफी खतरनाक है। इस पर बिजली निगम को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से उपकरण जलने पर मुआवजे देने का है नियम

बिजली के हाई वोल्टेज से उपकरण जलने पर, राज्य विद्युत नियामक आयोग के नियमों के तहत मुआवजे का प्रावधान है। इसके लिए विद्युत कंपनी जिम्मेदार होती है और नुकसान के आधार पर 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक के मुआवजे का प्रावधान है। इसमें सबूत के साथ मरम्मत का एस्टीमेट या बिल देना होता है। एप पर या 1912 पर शिकायत कर मुआवजे के लिए आवेदन किया जाता है। यदि बिजली विभाग मुआवजा देने से मना करता है या सुनवाई नहीं करता, तो आप उपभोक्ता संरक्षण आयोग के तहत जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गापुरम कॉलोनी के उपभोक्ताओं की समाप्त होगी लो-वोल्टेज की समस्या
दुर्गापुरम कॉलोनी के उपभोक्ताओं को लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए बिजली निगम ने 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है। नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से क्षेत्र का लोड बंटेगा और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व बार-बार होने वाले फाल्ट से राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के करीब एक हजार उपभोक्ता पिछले एक वर्ष से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थे। मौजूदा ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण कई बार खराब हो चुका है। दो दिन पहले भी ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर बिजली विभाग को ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करनी पड़ी थी। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed