फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Kusmhi market of AIIMS police station area, traders blocked the road

Gorakhpur News: ऑटो में सवारी बैठाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तलवार-चाकू से हमले में चार घायल

Sat, 25 Apr 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Case of Kusmhi market of AIIMS police station area, traders blocked the road
जगदीशपुर (गोरखपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने तलवार, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कालीचरण, गोविंद, सोनू और गुड्डू कसौधन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुड्डू कसौधन बजरंग दल से जुड़े हैं, जो बीच-बचाव के दौरान घायल हो गए। मामले में गोविंद जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने सद्दाम, इमरान समेत उनके घर की महिलाओं समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश, दंगा भड़काने, जानलेवा हमला करने, मारपीट-धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गोरखपुर-कसया मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी निमिष पाटील, कैंट सीओ और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित किया। बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया है। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही निवासी सद्दाम और कालीचरण दोनों ऑटो चालक हैं। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह कालीचरण के भाई गोविंद जायसवाल, सद्दाम के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहीं पर सद्दाम, जब्बार और अन्य लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। जानकारी पर कालीचरण, सोनू और गुड्डू कसौधन पहुंचे तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी भी मौके पर जुट गए। इस दौरान कुछ लोगों ने एक ऑटो में तोड़फोड़ भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद कुसम्ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गोरखपुर-कसया मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी निमिष पाटील, कैंट सीओ और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को हालात काबू करने में मशक्कत करनी पड़ी। आधे घंटे तक जमा लगा रहा। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।


हमलावरों के घर में हथियारों का जखीरा रखने का आरोप
स्थानीय लोगों और घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावर पक्ष के घर में भारी मात्रा में हथियार रखे गए हैं। उन्होंने पुलिस से तत्काल दबिश देकर हथियार बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि सद्दाम और जब्बार सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


विधायक ने घायलों के परिजनों से की मुलाकात
सूचना पर चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद भी मौके पर पहुंचे। घायलों के परिजनों से मुलाकात कर हमलावरों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


ऑटो स्टैंड विवाद बना विवाद की जड़
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़े ऑटो स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर हुई कहासुनी है। बृहस्पतिवार को कालीचरण और सद्दाम के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। स्टैंड पर आए दिन सवारी भरने का लेकर विवाद होता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस संबंध में सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि आटो में सवारी बैठाने का लेकर विवाद हुआ था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed