फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Khajani area, village youth got the registry done by taking them into confidence by serving them.

Gorakhpur News: वृद्ध से हड़पी करोड़ों रुपये कीमत की पुश्तैनी जमीन

Wed, 06 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Case of Khajani area, village youth got the registry done by taking them into confidence by serving them.
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में एक वृद्ध के साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने सेवा-सत्कार कर विश्वास में लेकर सड़क किनारे स्थित उनकी करोड़ों रुपये कीमत की पुश्तैनी जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करा ली। आरोपियों ने न तो जमीन की कीमत दी और न ही परिवार को इसकी भनक लगने दी। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर मामला अब मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया। इसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच सीओ खजनी को सौंपी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर निवासी सुग्रीव तिवारी मुंबई के बोरीवली इलाके में फल-सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करते हैं। गांव में खजनी-मल्हनपार मार्ग पर उनकी करीब 30 डिसमिल जमीन है, जो मुख्य सड़क से सटी होने के कारण अत्यंत कीमती मानी जाती है। आरोप है कि इसी जमीन पर नजर गड़ाए बैठे आरोपियों ने बीते वर्ष गांव आने पर उनकी सेवा-सत्कार कर विश्वास जीत लिया और ऊंची कीमत दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि साजिश के तहत उन्हें परिवार से अलग-थलग किया गया और बेटों से सलाह लेने तक का मौका नहीं दिया गया। इसके बाद एग्रीमेंट के बहाने उन्हें खजनी तहसील स्थित उप-पंजीयक कार्यालय ले जाया गया, जहां बहला-फुसलाकर सात डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले की जानकारी तब हुई जब उनके बेटे प्रयागराज से लौटकर गांव पहुंचे। जानकारी मिलने पर जब उन्होंने जमीन लेने वाले से संपर्क किया तो उसने जमीन वापस करने के बदले भारी रकम की मांग कर दी। इसी बीच आरोपियों ने रजिस्ट्री कराई गई जमीन में से 3.5 डिसमिल हिस्सा एक महिला के नाम भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, भिटनी मौजा की आराजी संख्या 115 में उनकी कुल 30 डिसमिल हिस्सेदारी है, जिसका अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। इसके बावजूद आरोपियों ने उनके हिस्से के करीब 40 फुट सड़क किनारे के भाग की रजिस्ट्री करा ली, जबकि पीछे की जमीन के लिए मात्र छह फुट का संकरा रास्ता छोड़ा गया है। पीड़ित परिवार ने खजनी थाने से लेकर एसएसपी, एसपी साउथ, आईजी व डीआईजी तक प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को सुग्रीव तिवारी अपने बेटे के साथ गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी पीड़ा रखते ही वृद्ध भावुक हो उठे। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी साउथ ने बताया कि मामले की जांच सीओ खजनी को दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed