फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Jungle Ekla Number Two of Gulriha police station area

Gorakhpur News: दिव्यांग किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 20 Feb 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Case of Jungle Ekla Number Two of Gulriha police station area
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो का मामला
विज्ञापन


गुलरिहा। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो हाता टोला स्थित एक प्रोविडेंस होम में रह रही 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी कल्पना की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।
जंगल एकला नंबर दो हाता टोला में संचालित प्रोविडेंस होम में दिव्यांग, असहाय एवं अनाथ बच्चों की परवरिश और इलाज की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। लगभग 12 वर्ष पूर्व शारीरिक रूप से विकलांग एक बच्ची कल्पना को लावारिस हालत में यहां लाया गया था। तब से संस्था में उसके रहने, खाने और उपचार की व्यवस्था की जा रही थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। देखरेख कर रहे लोगों ने प्राथमिक उपचार का प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए दोबारा प्रोविडेंस होम प्रशासन को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed