फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Gida police station area, after ticket dispute with travel agency, police arranged for another bus.

Gorakhpur News: बंगलूरू से सिलीगुड़ी बस से जा रही युवतियों को बाघागाड़ा में उतरा, हंगामे के बाद रुपये लौटाए

Wed, 15 Apr 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Case of Gida police station area, after ticket dispute with travel agency, police arranged for another bus.
गोरखपुर। पश्चिम बंगाल में चुनाव में मतदान करने के लिए बस से बंगलूरू से सिलीगुड़ी जा रही छह युवतियों को चालक ने गोरखपुर पहुंचने पर बाघागाड़ा में उतार दिया। ट्रैवल एजेंसी से रुपये रिफंड को लेकर हंगामा हुआ तो सूचना पर गीडा थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने रुपये वापस कराए और उन्हें दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बंगलूरू में नौकरी करने वाली छह युवतियां बस से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रही थीं। उनका टिकट बाघागाड़ा स्थित ट्रैवल पॉइंट नामक एजेंसी के माध्यम से बुक कराया गया था। आरोप है कि बस गोरखपुर पहुंचने के बाद बस स्टाॅफ ने आगे जाने से इन्कार कर दिया और यात्रियों को टिकट का रिफंड देने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन

परेशान होकर युवतियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गीडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैवल एजेंसी से बातचीत कर मामले को शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यात्रियों का किराया वापस कराया गया और उनके लिए दूसरी बस में टिकट की व्यवस्था भी कराई गई। इसके बाद सभी युवतियों को सुरक्षित रूप से सिलीगुड़ी के लिए रवाना किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत महसूस करते हुए युवतियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गीडा पुलिस की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed