फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of fraud on suspended clerk of electricity department

Gorakhpur News: बिजली विभाग के निलंबित लिपिक पर जालसाजी का केस, पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 10 Oct 2023 01:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Oct 2023 01:23 PM IST
सार

मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र मिश्र ने तहरीर में लिखा है कि 2013 में दो कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने का आदेश एमडी ने दिया था। आदेश की काॅपी में कूटरचना करके वर्ष 2019 में चार लोगों की नियुक्ति कर दी गई।

विज्ञापन
Case of fraud on suspended clerk of electricity department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली विभाग में कूटरचित दस्तावेज के जरिये चार लोगों को फर्जी नियुक्ति देने के मामले में जालसाजी का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अधिशासी अभियंता की तहरीर पर लिपिक पर केस दर्ज कर लिया है। खबर है कि इस पूरे मामले में कुछ अधिकारी भी जांच के दायरे में आए हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुतमाबिक, मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र मिश्र ने तहरीर में लिखा है कि 2013 में दो कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने का आदेश एमडी ने दिया था। आदेश की काॅपी में कूटरचना करके वर्ष 2019 में चार लोगों की नियुक्ति कर दी गई।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में भेद खुलने पर जांच की गई तो मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक स्वतंत्र कुमार गुप्ता की मिलीभगत से यह खेल होना पाया गया, जिसमें तत्कालीन कुछ अधिकारियों के भी शामिल होने का संदेह है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर स्वतंत्र कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने सहयोगियों की मदद से इन लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करके विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed