{"_id":"617e3f739a0fea3ebf30edd1","slug":"case-of-fraud-and-breach-of-trust-registered-against-property-dealer-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रापर्टी डीलर पर धोखाधड़ी व विश्वास हनन का केस दर्ज, रास्ता देने का वादा कर बेची थी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रापर्टी डीलर पर धोखाधड़ी व विश्वास हनन का केस दर्ज, रास्ता देने का वादा कर बेची थी जमीन
Sun, 31 Oct 2021 12:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:32 PM IST
सार
चौरीचौरा के सरैया निवासी सेना के जवान जवाहर यादव की पत्नी पूनम यादव ने प्रापर्टी डीलर विकास मिश्रा पर रास्ता देने का वादा कर जमीन बेचने व बाद में मुकर जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले की कैंट पुलिस ने महादेव झारखंडी के खोट्टा टोला निवासी प्रापर्टी डीलर विकास मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वास हनन के आरोप में केस दर्ज किया है। चौरीचौरा की पूनम यादव ने प्लाट की बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक सरैया निवासी सेना के जवान जवाहर यादव की पत्नी पूनम यादव ने 26 अक्तूबर को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलकर बताया था कि उनके अलावा दिलीप कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, भगवान प्रसाद और गायत्री देवी ने खोट्टा टोला निवासी विकास कुमार मिश्रा से एक भूखंड खरीदा था। जमीन बेचने के दौरान विकास ने प्लाट तक जाने के लिए रास्ता दिलाने का वादा किया था।
इसके लिए अलग से पैसा लिया गया था, लेकिन बाद में विकास अपने वादे से मुकर गए। रास्ते की दो डिसमिल भूमि को लेकर विकास ने दो बार लिखित समझौता भी किया, लेकिन आज तक रास्ते की जमीन नहीं मिली। एसएसपी के निर्देश पर इस मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।