{"_id":"65618247b73a8f262b04f708","slug":"case-of-fraud-against-five-people-including-rto-and-clerk-2023-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आरटीओ और लिपिक समेत पांच लोगों पर जालसाजी का केस, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आरटीओ और लिपिक समेत पांच लोगों पर जालसाजी का केस, पुलिस ने की कार्रवाई
Sat, 25 Nov 2023 10:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:42 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोतवाली इलाके के एक शख्स की कार को बिना सेल पेपर के दूसरे व्यक्ति ने अपने नाम ट्रांसफर करा लिया। आरोप है कि जालसाजों ने आरटीओ के कर्मचारियों की मिलीभगत से ऐसा किया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने गोरखपुर के वर्तमान आरटीओ व उनके बाबू और तीन जालसाजों के खिलाफ आपराधिक साजिश, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के दीवान बाजार निवासी धनंजय अग्रवाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि अक्तूबर 2022 में एक कार कंपनी की ओर से नीलाम की गई कार खरीदी थी। कंपनी ने एनओसी कुछ दिन बाद देने को कहा था। इसी बीच फरवरी 2023 में पैसे की जरूरत होने पर कार बेचने के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन देखकर शाहपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी कुंज बिहारी, शिखर गुप्ता और आनंद ने कार खरीदने के लिए संपर्क किया और 3.60 लाख रुपये में कार खरीदने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद एडवांस के तौर पर खाते में 10 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद
आरोप है कि अक्तूबर में आरोपियों ने बिना रुपये दिए और बिना आरटीओ दफ्तर गए कार अपने नाम ट्रांसफर करा ली। सात नवंबर को आरोपी कुंज बिहारी गुप्ता और आनंद दूबे ने कार चेक करने के लिए अपने घर बुलाया, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। उसके बाद आरोपियों ने कार की चाबी छीन ली। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी।
इसे भी पढ़ें: अब एनसीआर नहीं मजबूरी...उद्यमियों को भा रही गीडा में सस्ती जमीन और मजदूरी
मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस तो आरोपी फरार हो गए। उसी समय पुलिस ने कार को थाने में खड़ा करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि बिना आरटीओ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह संभव नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।