{"_id":"5f6b43e0c7d5b10f844ebb38","slug":"case-of-embezzlement-registered-on-village-head-and-secretary-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देवरिया में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर गबन का केस दर्ज, एडीओ पंचायत ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देवरिया में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर गबन का केस दर्ज, एडीओ पंचायत ने दी तहरीर
Wed, 23 Sep 2020 06:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सरया गांव में करीब 23.50 लाख रुपये सरकारी धन के गबन के मामले में खामपार पुलिस ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर केस दर्ज किया है। डीपीआरओ के आदेश और भाटपाररानी ब्लॉक के एडीओ पंचायत अजय प्रकाश धर द्विवेदी की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
खामपुर पुलिस को दिए तहरीर में एडीओ पंचायत अजय प्रकाश धर द्विवेदी ने बताया कि भाटपाररानी ब्लॉक के सरया गांव में शौचालय निर्माण के मद में ग्राम पंचायत निधि के खाते में 33 लाख एक हजार 22 रुपये बचे हुए थे। इस धन को वापस करना था, लेकिन 23 अगस्त को इस ग्राम पंचायत के पीएफएमएस खाते में कुल 951472 रुपये ही प्रदर्शित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इससे यह स्पष्ट होता है कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने शौचालय निर्माण के मद में बचे हुए रुपये में से 23 लाख 49 हजार 550 रुपये को आपसी सांठगांठ से निकाल लिया है। प्रथम दृष्टया यह गबन की श्रेणी में आता है। एडीओ पंचायत की तहरीर के आधार पर खामपार पुलिस ने ग्राम प्रधान धर्मशीला देवी और सेक्रेटरी अशोक पाठक के खिलाफ सरकारी धन के गबन का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खामपार थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान धर्मशीला देवी और सेक्रेटरी अशोक पाठक पर करीब 23.50 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।