फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Chauri Chaura area, last rites were performed six months ago assuming death due to illness

Gorakhpur News: बहू ने चौंकाया, ससुर को जहर देने की बात कबूली फिर पलटी

Tue, 21 Apr 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case of Chauri Chaura area, last rites were performed six months ago assuming death due to illness
गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छह महीने बाद एक महिला ने अपने ससुर की मौत को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में दावा किया कि उसने अपने प्रेमी के कहने पर ससुर को जहर देकर मार डाला था। हालांकि पुलिस की जांच में मामला पूरी तरह पलट गया और यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग की कहानी सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में प्रेमी रितेश के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि प्रेमी ने उसे एक दवा देकर कहा था कि इसे ससुर को खिला दो, तीन दिन में उनकी मौत हो जाएगी। उस समय ससुर की मौत को सामान्य बीमारी मानते हुए अंतिम संस्कार कर दिया गया था और किसी को कोई संदेह नहीं हुआ। इस बीच उसकी अंतरात्मा उसे कचोट रही थी, इसलिए वह सच सामने लाना चाहती है ताकि उसके प्रेमी को सजा मिल सके।
विज्ञापन

शुरुआत में दी गई तहरीर में महिला खुद को हत्या का आरोपी बता रही थी, जबकि उसका प्रेमी साजिशकर्ता के रूप में सामने आ रहा था। जब पुलिस ने पोस्टमार्टम न होने के कारण हत्या साबित करने में कठिनाई जताई और महिला की भूमिका पर सवाल उठाए तो उसने अपना बयान बदल दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो मामले में एक नया मोड़ आया। इसमें यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब महिला ने नई तहरीर में आरोप लगाया है कि अक्तूबर 2025 में रितेश नामक युवक ने उसे छत पर बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अपने एक साथी से उसका वीडियो बनवा लिया। इसके बाद वह वीडियो दिखाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। उसने कई बार जबरन संबंध बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वह गर्भवती हो गई थी लेकिन आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने महिला की नई तहरीर के आधार पर आरोपी रितेश के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed