{"_id":"69a35de6a5a556315708da56","slug":"case-of-cantt-police-station-area-several-rounds-fired-from-licensed-revolver-at-a-wedding-ceremony-at-140-pm-on-friday-night-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1243994-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग: शादी समारोह में अचानक मची अफरा-तफरी, रात 1:40 बजे कई राउंड फायरिंग; भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग: शादी समारोह में अचानक मची अफरा-तफरी, रात 1:40 बजे कई राउंड फायरिंग; भेजा गया जेल
Sun, 01 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:58 AM IST
सार
अचानक फायरिंग से वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे सहम गए। कुछ लोग जमीन पर लेट गए तो कई लोग बाहर की ओर भागे। स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की रिवाल्वर, एक कारतूस बरामद किया। रात में ही हिरासत में लेकर सुबह जेल भेज दिया।
विज्ञापन
नेपाल क्लब में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कैंट इलाके में स्थित नेपाल क्लब में शुक्रवार की देर रात हर्ष फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। शादी समारोह के दौरान रात करीब 1:40 बजे युवक संतोष कुमार सिंह ने अचानक लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अफरा-तफरी के बीच कुछ वरिष्ठ लोगों ने आरोपी को पकड़कर रिवाल्वर को छीन लिया।
इसके बाद क्लब संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद क्लब संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थानाप्रभारी संजय सिंह के अनुसार आरोपी संतोष कुमार सिंह बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के घसियारीपुर गांव का निवासी है। क्लब के प्रोपराइटर अतुल कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दहशत फैलाने और हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
क्लब संचालक ने पुलिस को बताया कि शिवपुर कॉलोनी निवासी आरके सिंह ने शादी समारोह के लिए क्लब बुक कराया था। कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था और मेहमान समारोह का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान आरोपी, जो आरके सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है, उसने अचानक रिवाल्वर निकालकर कई राउंड फायर कर दिया।

अचानक फायरिंग से वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे सहम गए। कुछ लोग जमीन पर लेट गए तो कई लोग बाहर की ओर भागे। स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की रिवाल्वर, एक कारतूस बरामद किया।
इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि सार्वजनिक समारोहों में इस तरह की हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, हालांकि समय रहते स्थिति नियंत्रण में आ गई।