फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Belipar area, driver caught and handed over to police, angry villagers blocked the highway for letting him go

Gorakhpur News: डंपर ने फास्ट फूड दुकानदार को रौंदा, मौत पर पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

Wed, 13 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 13 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Case of Belipar area, driver caught and handed over to police, angry villagers blocked the highway for letting him go
महावीर छपरा (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा गांव निवासी 24 वर्षीय कृष्ण निषाद की सोमवार देर रात गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर चनऊ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मारी तो आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं चालक के थाने से छोड़े जाने की चर्चा फैलते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। जाम हटाने पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। किसी मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

महावीर छपरा निवासी कृष्ण निषाद बाघागाड़ा में फास्ट फूड की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। चनऊ के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे मिट्टी लदे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को अपने साथ थाने ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ देर बाद चालक को पुलिस छोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हाईवे जाम कर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पथराव में क्षतिग्रस्त हो गई। दो पुलिसकर्मियों भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर रात तक पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन और डंपरों के आतंक से नाराज हैं ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन और पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार डंपरों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे हुए है।


नौ महीने पहले हुई थी कृष्ण की शादी, पत्नी गर्भवती
कृष्ण निषाद की शादी नौ महीने पहले ज्योति देवी से हुई थी। पत्नी आठ महीने की गर्भवती हैं। चार बहनों और दो भाइयों में कृष्ण दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि छोटे भाई-बहन सदमे में हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed