फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Barhalganj police station area, police is investigating

Gorakhpur News: व्हाट्सएप हैक कर ठगी की कोशिश, जिला पंचायत सदस्य के नाम पर मांगे 48 हजार रुपये

Mon, 04 May 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 04 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case of Barhalganj police station area, police is investigating
बड़हलगंज (गोरखपुर)। साइबर अपराधियों ने जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता को निशाना बनाया है। हैकरों ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर परिचितों और शुभचिंतकों को मैसेज भेजकर 48 हजार रुपये की मांग की। समय रहते मामले की जानकारी होने से बड़ी ठगी बच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से ही आलोक गुप्ता के मोबाइल पर लगातार कॉल आने लगे। कॉल करने वाले लोग व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज की सच्चाई जानना चाह रहे थे। कई लोगों ने बताया कि उनके नंबर से पैसे की मांग की जा रही है। मैसेज इस तरह भेजे गए थे कि वे पूरी तरह भरोसेमंद लग रहे थे।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह रही कि साइबर ठगों ने स्थानीय पुलिस कर्मियों के नंबरों पर भी इसी तरह के संदेश भेज दिए, जिससे मामला और गंभीर हो गया। हालांकि, किसी के झांसे में आने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आलोक गुप्ता ने बड़हलगंज कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सुनील राय ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज पर बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें। पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर जानकारी लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed