फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of attempted rape of a woman in a car while returning from the High Court

Gorakhpur News: आरोपियों की तलाश में प्रयागराज और जौनपुर गईं पुलिस टीमें

Tue, 11 Aug 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Case of attempted rape of a woman in a car while returning from the High Court
- हाईकोर्ट से लौटते समय कार में महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला
विज्ञापन

- महिला के बयान, उपचार संबंधी दस्तावेज और घटनास्थल की जानकारी का मिलान कर रही पुलिस
- कार के रूट और आरोपितों की गतिविधियों की भी जांच

गोरखपुर। हाईकोर्ट से लौटते समय कार में महिला से दुष्कर्म की कोशिश और विरोध पर उसके साथ मारपीट कर दो वर्षीय बेटे समेत जौनपुर के पास सड़क पर फेंकने के मामले में गीडा थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपी रवि प्रताप सिंह और उसकी महिला मित्र ज्योति मिश्रा की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए एक-एक टीम प्रयागराज और जौनपुर भेजी गई है।
पुलिस महिला के बयान के साथ ही उपचार से जुड़े दस्तावेज, घटनास्थल और आरोपितों के संपर्क में रहे लोगों से मिली जानकारी का मिलान कर रही है। जांच का प्रमुख बिंदु यह भी है कि प्रयागराज से लौटने के बाद कार किस रास्ते से आई और जौनपुर में महिला व उसके बेटे को किस स्थान पर उतारा गया।
विज्ञापन

देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र की रहने वाली महिला वर्तमान में झंगहा क्षेत्र में रहती है। उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। भरण-पोषण के लिए भी न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इसी सिलसिले में उसका गोरखपुर दीवानी कचहरी आना-जाना होता था। इसी दौरान उसकी पहचान गीडा सेक्टर पांच में किराये के मकान में रहने वाली ज्योति मिश्रा से हुई। महिला के अनुसार, वह ज्योति के घर घरेलू काम करने लगी थी। सात अगस्त को ज्योति ने अपने मित्र रवि प्रताप सिंह के साथ प्रयागराज हाईकोर्ट चलने की बात कही। उसे भरोसा दिया गया कि पति से जुड़े मुकदमे में भरण-पोषण का खर्च दिलाने में मदद की जाएगी। महिला अपने दो वर्षीय बेटे के साथ दोनों के साथ कार से प्रयागराज चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि प्रयागराज से लौटते समय रवि और ज्योति ने रास्ते में बीयर की छह बोतलें खरीदीं। दोनों ने कार में शराब पी और उसे भी पिलाने की कोशिश की। मना करने के बाद रवि ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि ज्योति ने रवि का साथ देते हुए उसके कपड़े फाड़े। इसके बाद दोनों ने महिला और उसके दो वर्षीय बेटे को जौनपुर के पास सड़क पर उतार दिया। महिला के अनुसार, कार से उतरने के बाद रवि ने ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।



कार के रूट और जौनपुर में उतारने वाली जगह पर फोकस
घटना के बाद पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए कार की गतिविधियों और पूरे रूट की पड़ताल कर रही है। प्रयागराज से जौनपुर तक संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही उस स्थान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां महिला और उसके बेटे को सड़क पर उतारा गया था। पुलिस यह भी पता कर रही है कि वहां से रवि और ज्योति किस दिशा में गए। दोनों के संभावित ठिकानों और संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीमों की दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed