{"_id":"63c118a1449b751a017c0b32","slug":"case-of-attempt-to-murder-on-seven-in-attack-on-watchman-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौकीदार पर हमले में सात पर हत्या की कोशिश का केस, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौकीदार पर हमले में सात पर हत्या की कोशिश का केस, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 13 Jan 2023 02:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:08 PM IST
सार
चौकीदार गांव के अन्य लोगों को बुलाकर बारातियों को पिटवाया था। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने झंकही बाबू निवासी आलोक सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, दीपक विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह निवासी (औराई) और धीरज सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के टिकरियानाथ गांव में जून 2022 में आई बारात में मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक और केस दर्ज कर लिया। कोर्ट के आदेश पर चौकीदार लालचंद की तहरीर पर सात लोगों पर बृहस्पतिवार को हत्या की कोशिश, मारपीट व बलवा की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, झंकही गांव से बारात गई थी। इस दौरान मारपीट हुई थी। रमाकांत यादव के अनुसार, उनका बेटा लालचंद हरपुर बुदहट थाने का चौकीदार है, जो बारात वाले दिन घरातियों द्वारा द्वारपूजा के समय महिलाओं पर छींटाकशी का विरोध किया तो बारातियों ने घर में घुसकर चौकीदार और उसके बेटे अजय देवगन की पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गए थे। हरपुर बुदहट पुलिस ने बारातियों की तहरीर पर चौकीदार पर मुकदमा दर्ज कर चौकीदार को ही जेल भेजवा दिया था।
आरोप था कि चौकीदार गांव के अन्य लोगों को बुलाकर बारातियों को पिटवाया था। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने झंकही बाबू निवासी आलोक सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, दीपक विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह निवासी (औराई) और धीरज सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।