फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of attempt to murder against three youths including a woman

गोरखपुर: महिला समेत तीन युवकों पर हत्या की कोशिश का केस, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस

Thu, 14 Sep 2023 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Sep 2023 12:25 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्य के आधार पर पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Case of attempt to murder against three youths including a woman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर एम्स थाना क्षेत्र के बुढि़या माई मंदिर रोड पर पत्नी के साथ घर जा रहे पिंटू पासवान (38) को गोली मारने के मामले में पुलिस ने गांव के तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। गोली कैसे लगी, किसने मारी, इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रजही के पासी टोला निवासी पिंटू पासवान मंगलवार की रात करीब आठ बजे कुसम्ही बाजार से खरीदारी कर पत्नी दिव्या के साथ बुढ़िया माता मंदिर रोड से घर जा रहे थे। दिव्या का आरोप है कि बुढ़िया माता मंदिर के रास्ते में बीच जंगल में पहुंचा थे।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के विकास मौर्य, विनोद मौर्य और ममता चौधरी ने रोका। विकास मौर्य व विनोद मौर्य ने गोली चला दी। दो गोली पिंटू के घुटने के नीचे बाएं पैर में लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि विनोद और पिंटू के बीच में रुपयों के लेनदेन को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा है। हालांकि, पुलिस की अब तक की जांच में घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में रुपयों के लेनदेन के विवाद में पिता की हत्या, पुत्र घायल
 

इन वजहों से घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस

  • गोली पैर के जिस हिस्से में लगी है, उसके लिए बदमाश को लेट कर मारना होगा।
  • गोली हड्डी के ऊपरी हिस्से में लगी है, लेकिन हड्डी में जरा भी घाव नहीं है।
  • घाव वाले जगह पर ब्लैक स्पॉट मिले हैं, जो सटाकर मारने पर भी संभव है।
इसे भी पढ़ें: झाड़-फूंक के बहाने हैवानियत: गोरखपुर में युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराने का आरोप

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्य के आधार पर पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed