फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of attempt to murder against 27 including brother-in-law of former District Panchayat President Gorakhpur

Gorakhpur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर व 27 पर हत्या के प्रयास का केस- जानें विवाद की वजह

Mon, 03 Jun 2024 11:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो,
अमर उजाला ब्यूरो, Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2024 11:13 AM IST
सार

चुनाव के दिन सपा के नेताओं और भाजपा नेताओं ने के बीच मारपीट हो गई थी। आरोप है कि सपाइयों ने भगवा गमछा लगाने पर भाजपा सभासद और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर लूटपाट किया था। इसी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Case of attempt to murder against 27 including brother-in-law of former District Panchayat President Gorakhpur
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर पीपीगंज के नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 भरवल के प्राथमिक विद्यालय के बाहर शनिवार को भगवा गमछे को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में रविवार को पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंता यादव के देवर सुरेंद्र यादव और एक हिस्ट्रीशीटर समेत 27 लोगों पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि सपाइयों ने भगवा गमछा लगाने पर भाजपा सभासद और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर लूटपाट किया था।

जानकारी के मुताबिक भरवल गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया था। भाजपा सभासद राधेकृष्ण निषाद, राजेश निषाद और बाबू निषाद भगवा गमछा लगाकर बूथ पर गए थे। सपाइयों ने इसका विरोध किया। इसे लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सपाइयों ने मारपीट कर भाजपा सभासद व अन्य को घायल कर दिया था।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता बाबू निषाद को गंभीर चोट लगी थी। पीपीगंज पुलिस ने घायल बाबू निषाद की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंता यादव के देवर सुरेंद्र नाथ यादव के साथ ही रवि यादव, नागेंद्र यादव, भोलू यादव उर्फ जयहिंद यादव, अखिलेश यादव, चंदन यादव और जिला पंचायत सदस्य के बेटे राजीव रंजन चौधरी के अलावा 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed