{"_id":"642fbd1069252e7e7800e163","slug":"case-of-assault-on-junior-doctors-of-medical-college-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट का केस, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट का केस, पुलिस ने की कार्रवाई
Fri, 07 Apr 2023 12:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:19 PM IST
सार
डॉक्टरों का कहना है कि कन्वर्जन डिसऑर्डर में बेहोश हो रही थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मरीज के परिजन को समझाया कि घबराने की जरूरत नहीं है। मानसिक विभाग के डाॅक्टर भी मरीज को आकर देखेंगे। इस पर मरीज के परिजन भड़क गए और जूनियर डॉ. पुष्कर त्रिपाठी के साथ अभद्रता की और लात घूसों से मारा पीटा।
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के अज्ञात जूनियर डॉक्टरों पर मरीज के परिजन की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर बीआरडी के एक जूनियर डॉक्टर ने भी मरीज के परिजन के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया है। घटना बुधवार शाम की है।
विज्ञापन
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के महदेवा निवासी दुर्गावती (55) पत्नी परशुराम को इलाज के लिए परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। बुधवार शाम छह बजे वार्ड पांच के बेड नंबर 72 पर भर्ती हुईं थीं। इस दौरान मरीज का बेटा अमित जूनियर डॉक्टर से पूछा कि इतनी देर में आ रहे हैं। दिन भर इंतजार करते रहे। मां की तबीयत गंभीर है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: चेन्नई से लाए जा रहे रेटिकुलेटेड पाइथन की कानपुर में हुई मौत, आ रहा था गोरखपुर चिड़ियाघर
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर डॉक्टर आक्रोशित होकर गाली देने लगे। विरोध करने पर आधा दर्जन जूनियर डॉक्टर इकट्ठे होकर केबिन में ले जाकर मारे पीटे। मरीज की बहन का बेटा कृष्ण मोहन और बेटी सुधा बीच बचाव करने आए तो उन्हें भी मारा पीटा गया। किसी तरह जान बचाकर भागने का प्रयास किया तो दौड़ाकर मारा।
अमित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलरिहा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर की तरफ से भी तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
डॉक्टर ने की कार्रवाई की मांग
वहीं, दूसरी ओर डॉक्टरों का कहना है कि कन्वर्जन डिसऑर्डर में बेहोश हो रही थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मरीज के परिजन को समझाया कि घबराने की जरूरत नहीं है। मानसिक विभाग के डाॅक्टर भी मरीज को आकर देखेंगे। इस पर मरीज के परिजन भड़क गए और जूनियर डॉ. पुष्कर त्रिपाठी के साथ अभद्रता की और लात घूसों से मारा पीटा। मारपीट की घटना में डॉक्टर का सिर फट गया। डॉ. पुष्कर त्रिपाठी ने मामले में गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।