फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed on nine nominated and 100 unknowns including SP MLA Deoria

सपा विधायक समेत नौ नामजद और 100 अज्ञात पर केस दर्ज, पीएम और सीएम पर की थी टिप्पणी

Wed, 23 Sep 2020 06:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed on nine nominated and 100 unknowns including SP MLA Deoria
सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय। (फाइल फोटो) - फोटो : Tweeter @SPAshutoshU

प्रदेश व्यापी आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए नारा लगाने के मामले में सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय बबलू समेत नौ नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। हियुवा के जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल की तहरीर और डीएम के आदेश पर भाटपाररानी पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


हियुवा नेता दिलीप सिंह बघेल ने तहरीर में लिखा है कि 21 सितंबर को भाटपाररानी के सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय उर्फ बबलू के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, सपा के जिला महासिचव मनन राय, सूरज सिंह सेंगर, अरविंद सहाय, श्यामदेव यादव, चंदन पांडेय, अरविंद पांडेय, रफीक समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए तहसील पर पहुंचे।
विज्ञापन


किसी सक्षम अधिकारी ने इसके लिए अनुमति नहीं दी थी। इस वैश्विक महामारी में शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के खिलाफ भीड़ एकत्रित कर प्रदर्शन किया गया। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना है। प्रदर्शन के दौरान सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अमित किशोर के आदेश पर भाटपाररानी पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कोविड-19 के नियमों का पालन न करने, धमकी देने और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।


थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश और हियुवा के जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल की तहरीर पर सपा विधायक सहित नौ नामजद और 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed