फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed in case of snatching mangalsutra, three teams deployed to catch him

Gorakhpur News: मंगलसूत्र छीनने के मामले में केस दर्ज, पकड़ने के लिए लगीं तीन टीमें

Tue, 24 Jun 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed in case of snatching mangalsutra, three teams deployed to catch him
- चिलुआताल क्षेत्र में शनिवार रात की घटना, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के कौड़िया कालेसर फोरलेन पर शनिवार की रात शहर से घर वापस जाते समय बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र छीन लुटेरे फरार हो गए थे। इससे बाइक सवार पति-पत्नी अनियंत्रित होकर गिरे और घायल हो गए। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

क्षेत्र के ग्राम सभा बरियारपुर निवासी दिलीप मझवार पुत्र जितई मझवार ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 21 जून को वह पत्नी रजनी के साथ नौका बिहार घूमने गया था। रात लगभग 8:30 बजे कालेसर जीरो प्वाइंट होते हुए घर वापस आ रहा था। जमुआड़ बेला गांव के बीच अज्ञात नंबर की बाइक से दो आए आरोपियों में पीछे बैठे युवक ने पत्नी के गले से मंगलसूत्र खींच लिया। इसके बाद बेला की तरफ भाग निकले। मंगलसूत्र खींचने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें पत्नी के चेहरे सहित कई जगहों पर गंभीर चोट आई। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी व स्थानीय पुलिस लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed