बस्ती: दहेज के लिए बिना दुल्हन बरात लौटाने पर केस दर्ज, विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया आरोप
तहरीर में काजल ने आरोप लगाया है कि शादी के दिन दहेज में अतिरिक्त रुपये व बाइक आदि की मांग की गई। इसे लेकर विवाद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में शादी के दिन दहेज की मांग को लेकर विवाद होने पर बिना दुल्हन के बरात वापस लेकर चले जाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता की तहरीर पर नगर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली काजल की 24 मई को शादी इसी थाना क्षेत्र के खजुरिया मिश्र निवासी हिमांशु शुक्ला के साथ हुई। तहरीर में काजल ने आरोप लगाया है कि शादी के दिन दहेज में अतिरिक्त रुपये व बाइक आदि की मांग की गई। इसे लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बिना उनकी विदाई कराए बरात लेकर ससुराली चले गए।
बाद में शिव मंदिर तिलकपुर पर बुलाकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। इस दौरान उसे व भाई राज को मारापीटा भी गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति हिमांशु शुक्ला, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
हर्रैया थाने में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर क्षेत्र की रहने वाली मंजू पांडेय की शादी हर्रैया के रजौली निवासी जयप्रकाश ओझा के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में पांच लाख रुपये दहेज में मांगा गया।
इसे पूरा न कर पाने पर तीन सितंबर 2021 को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकाया गया और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के अलावा ससुर, जेठ, सास समेत सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, महिला व दहेज उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।