{"_id":"612c8030c7bcce39a03848a3","slug":"case-filed-against-land-mafia-omprakash-pandey-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है वजह
Mon, 30 Aug 2021 12:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:22 PM IST
सार
साल 2011 में जमीन की रजिस्ट्री कराई, मगर आज तक नहीं मिला कब्जा। कैंट पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व नौसैनिक को जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने और कब्जा नहीं देने का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने पूर्व नौसैनिक मनीष कुमार मिश्र की शिकायत पर भू-माफिया ओमप्रकाश पांडेय व उसके सहयोगियों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने इसी महीने ओमप्रकाश पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। अब एक और मामला सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गई है।
बिहार के सिवान जिले के नवतन थाना क्षेत्र के किलपुर के निवासी पूर्व नौसैनिक मनीष के मुताबिक, गोरखपुर में घर बनवाने के लिए उन्हें जमीन की जरूरत थी। इस दौरान उनकी मुलाकात मोहद्दीपुर निवासी ओमप्रकाश पांडेय से हुई। उसने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जमीन दिखाई।
30 फीट चौड़े मार्ग पर जमीन पसंद आ गई। इसके बाद दस्तावेज की मांग की गई तो ओमप्रकाश ने जमीन की खतौनी एवं अपने द्वारा पूर्व में किए गए बैनामे की कॉपी दिखाई। उसने कहा कि यह जमीन 2400 वर्ग फीट है, मैंने ही विद्या पांडेय पत्नी बैद्यनाथ पांडेय को 20 जून 2011 को बेची है। जमीन पूर्ण रूप से पाक साफ है, उन्हें रुपये की जरूरत है। पूरे रुपये नहीं होने की वजह से कुछ रुपये दे चुकी हैं, बाकी आप दे दें।
विज्ञापन
ओमप्रकाश की इस बात पर रजामंद हो गया और जमीन ज्यादा होने की वजह से भाई के साथ मिलकर आधी-आधी जमीन 12 दिसंबर 2012 को खरीदी। 2019 में जमीन पर निर्माण काम कराने पहुंचा तो एक शख्स सात आठ लोगों के साथ आया और काम रुकवा दिया।
इस दौरान ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि आपकी जमीन यही है। पैमाइश होने वाली है, इसके बाद निर्माण कराएं। उस दिन काम रुका जो आज तक शुरू नहीं हो पाया है। कई बार शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।