{"_id":"66951596868bcfc2220741cf","slug":"case-filed-against-in-laws-for-dowry-in-gorakhpur-accused-of-burning-by-sprinkling-petrol-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज में रुपये-गाड़ी दिए, मांग बढ़ते गई- पेट्रोल छिड़क कर जला दिया; मौत, जानें कब हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज में रुपये-गाड़ी दिए, मांग बढ़ते गई- पेट्रोल छिड़क कर जला दिया; मौत, जानें कब हुई थी शादी
Mon, 15 Jul 2024 05:57 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:57 PM IST
सार
पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा में 10 जुलाई को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। गंभीर हालत में विवाहिता को ससुराल वाले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पेट्रोल( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा में 10 जुलाई को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। गंभीर हालत में विवाहिता को ससुराल वाले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर फरार हो गए थे। सूचना पर मायके के लोग पहुंचे इलाज करवा रहे थे। इसी बीच रविवार की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोगलपुरा निवासी रामाज्ञा की शादी गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नम्बर राजी टोला के पारस निषाद की बेटी सुधा निषाद (23) से छह वर्ष पहले हुई थी। शादी में पैसे व गाड़ी दहेज में दिया गया था।ससुराल वाले और दहेज की मांग करके बेटी को मारते-पिटते थे।
विज्ञापन
केस दर्ज कराकर बेटी को घर बुला लिया गया था। इसके बाद पति ससुराल में आकर गलती न करने की बात कहकर बेटी को वापस ले गया। आरोप है कि दस जुलाई को सुबह ससुराल वाले पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिए और बाहर हल्ला कर दिए कि अपने खुद जल गई।
विज्ञापन