फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case concerning a private company's hub located at Bhiti Rawat in the Sahjanwa area.

Gorakhpur News: फ्लिपकार्ट के डिलीवरी कर्मियों की हड़ताल, भुगतान दरों में बढ़ोतरी की मांग

Sat, 20 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Case concerning a private company's hub located at Bhiti Rawat in the Sahjanwa area.
- सहजनवां क्षेत्र के भीटी रावत स्थित निजी कंपनी के हब का मामला
विज्ञापन

- कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में पार्सल वितरण व्यवस्था प्रभावित
- कर्मियों का आरोप- ई-कॉमर्स कंपनियों की ओर से प्रति डिलीवरी बहुत कम भुगतान

सहजनवां। क्षेत्र के भीटी रावत में फ्लिपकार्ट कंपनी के हब पर शुक्रवार को डिलीवरी कर्मियों ने भुगतान दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते सहजनवां व आसपास के क्षेत्रों में पार्सल वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बड़ी संख्या में पार्सल हब पर ही फंसे हुए हैं। इससे ग्राहकों को समय पर डिलीवरी मिलने पर संशय बना हुआ है।
डिलीवरी कर्मियों का आरोप है कि विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की ओर से प्रति डिलीवरी बहुत कम भुगतान किया जा रहा है। कर्मियों चंदगी राम यादव, दीपक गुप्ता, हरिओम मिश्र, आलोक मौर्य, सत्येंद्र सिंह, धीरज पासवान का आरोप है कि ई-कॉमर्स कंपनियां प्रति डिलीवरी बहुत कम भुगतान करती हैं। यदि किसी ग्राहक के पास एक से अधिक पार्सल होते हैं तो दूसरी डिलीवरी के लिए केवल 6.50 रुपये दिए जाते हैं। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और वाहन रखरखाव के बढ़ते खर्च के बीच मौजूदा भुगतान दरों पर काम करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रति डिलीवरी न्यूनतम 15 रुपये का फ्लैट रेट लागू किया जाए। हड़ताल में विनोद सिंह, सत्यम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, दुर्गेश कुमार शुक्ल सहित कई डिलीवरी कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

भीटी रावत स्थित फ्लिपकार्ट हब के एचआई विनीत कुमार पांडेय ने बताया कि डिलीवरी कर्मियों की मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के भुगतान संबंधी फैसले पैन इंडिया स्तर पर लिए जाते हैं। किसी एक हब के लिए अलग व्यवस्था संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed