फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case against six accused who attacked Municipal Corporation team

Gorakhpur News: नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले छह आरोपियों पर केस

Mon, 25 Dec 2023 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Case against six accused who attacked Municipal Corporation team

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नगर निगम की टीम पर हमला करने और निगम की संपत्ति का बोर्ड उखाड़ने के मामले में राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर गीडा थाने में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुकवार को जयप्रकाश सिंह, अजीत कुमार सिंह, जय सिंह, रविंद्र सिंह, पप्पू सिंह और मुन्नी सिंह नजूल की जमीन पर कब्जा लेने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमलावर हो गए थे। साथ ही नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड और पिलर उखाड़ फेंके थे।
शुक्रवार को मौके पर गए नगर निगम के राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह ने गीडा थाने में इस संबंध में तहरीर दी थी। इसी तहरीर के आधार पर अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने भी पुलिस से विधिक कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में कहा गया कि नौसड़ के अराजी संख्या 1144 रकबा 0.840 हेक्टेयर भूमि पर नगर निगम की तरफ से पिलर लगाकर कर तार फेंसिंग करते हुए उस संपत्ति पर नगर निगम का बोर्ड लगा रहे थे।
विज्ञापन

आरोपी गोलबंद होकर आए और मौके पर लगे नगर निगम संपत्ति का बोर्ड उखाड़ दिया। जबकि, इस संबंधी में उसी दिन दोपहर में विपक्षीगण और नगर आयुक्त के बीत भी वार्ता हो गई थी। इस दौरान नगर आयुक्त ने जमीन के लेकर विभागीय सरकारी दस्तावेजों की जांच भी करवाई थी। इसी के बाद साफ कर दिया था कि कि वो जमीन नगर निगम की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर निगम की टीम शनिवार को पुलिस बल के साथ भूमि पर पिलर गाड़ने पहुंची तो आरोपियों ने पिलर और फेंसिंग उखाड़ दी। मारपीट करने पर उतारू हो गए, पुलिस ने सख्त रुख अपनाया तो आत्मदाह की धमकी देने लगे। इसी आधार पर अनिल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नष्ट करने एवं सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और धमकाने के सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed