फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case against four including step mother in BJP leader suicide case

Gorakhpur News: भाजपा नेता के खुदकुशी मामले में सौतेली मां समेत चार पर केस, सुसाइड नोट में बताया था जिम्मेदार

Wed, 06 Dec 2023 02:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Dec 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
Case against four including step mother in BJP leader suicide case
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
सहजनवां कस्बे के वार्ड नंबर सात लुचुई में 28 वर्षीय भाजपा नेता अजय राज तिवारी की खुदकुशी के मामले में उसके मामा की तहरीर पर पुलिस ने सौतेली मां समेत चार आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। भाजपा नेता का फंदे से लटका शव मिला था। जेब से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी सौतेली मां समेत चार लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन


खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 निवासी श्याम नारायण तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भांजा अजय राज तिवारी सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात लुचुई में अपने मकान में रहता था। उसका शव बीते शुक्रवार की सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस की तलाशी में सुसाइड नोट मिला था।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में भांजे ने अपनी सौतेली मां पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सौतेली मां के उकसाने के कारण उसने आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सौतेली मां लुचुई वार्ड संख्या सात निवासी माया देवी, ममता देवी, रघुनायक तिवारी व कृष्ण चंद्र मिश्र पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed