फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhupr, Case against eight for murder of retired BSF personnel's son, four arrested

Gorakhpur News: सेवानिवृत्त BSF कर्मी के बेटे की हत्या में आठ पर केस, चार गिरफ्तार-चाकू से गोद कर की थी हत्या

Tue, 27 Aug 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhupr, Case against eight for murder of retired BSF personnel's son, four arrested
पुलिस ( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।
सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी के बेटे की हत्या में खोराबार पुलिस ने आठ युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सोमवार शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खोराबार के हक्काबाद निवासी रामवृक्ष सेवानिवृत्त बीएसएफ कर्मी हैं। उनके बेटे भीम भारती ने खोराबार थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका छोटा भाई नकुल भारती बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। रविवार रात पड़ोस में रहने वाला अविनाश चाय पीने के बहाने उसने अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


नकुल के पहुंचते ही दुकान पर पहले से मौजूद विशुनपुर बुजुर्ग गांव के सनम, किशन साहनी, विनय साहनी, भाेलू यादव, रोशन कुमार व दो अज्ञात युवकों ने उसपर हमला कर दिया। किशन ने नकुल के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इस दौरान अन्य आरोपियों ने नकुल के हाथ-पैर व सिर पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर पिता रामवृक्ष, भाई सचिन, महेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत में वे लोग नकुल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपियों पर हत्या, मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed