फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case against constable who got job with fake caste certificate

Gorakhpur News: फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले सिपाही पर केस

Sat, 22 Jun 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 22 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case against constable who got job with fake caste certificate
पिछड़ी जाति का होने के बाद भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र लगाकर पीएसी में नौकरी पाने वाले आरक्षी चालक रवींद्र कुमार के खिलाफ मसौली थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सथरा मोहान करमदेवा का रहने वाला है। उसे बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सथरा मोहान करमदेवा निवासी रवींद्र कुमार यादव जाति का है। मगर 30 अगस्त 2006 को उसने अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर पीएसी में आरक्षी चालक की नौकरी पा ली।
विज्ञापन

रवींद्र बाराबंकी में गोंडा रोड स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। शिकायत होने पर कुछ दिन पहले जांच हुई तो आरोप सही पाए गए। इसे लेकर पीएसी के क्वार्टर मार्शल उमेश राय की तहरीर पर शुक्रवार देर शाम मसौली थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि जाति प्रमाणपत्र बनवाने में संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की क्या भूमिका है। फिलहाल एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पीएसी के कमांडेंट द्वारा बर्खास्त करने की कार्रवाई हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed