{"_id":"65d3cfb9d92e6c7ff90fceb4","slug":"car-seized-with-fake-pass-in-name-of-former-mla-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-472326-2024-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News:पूर्व विधायक के नाम से बन रहे थे दबंग-गाड़ी में लगा रखा था पास, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News:पूर्व विधायक के नाम से बन रहे थे दबंग-गाड़ी में लगा रखा था पास, सीज
Tue, 20 Feb 2024 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:27 AM IST
सार
महाराजगंज के नौतनवा से पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के नाम से फर्जी विधायक का पास गाड़ी में लगाकर घूम रहे थे। कैंट पुलिस ने जांच के दौरान दीवानी कचहरी के पास से कार को जब्त कर सीज किया।
विज्ञापन
कैंट थाना( सांकेतिक फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतनवा के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी के नाम पर फर्जी पास के इस्तेमाल का एक और मामला सोमवार को सामने आया। कैंट पुलिस ने दीवानी कचहरी के पास से फर्जी पास लगी कार को पकड़ा और सीज कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले में फर्जी पास लगाकर चल रहे वाहनों को सीज किया जा रहा है। कुछ पर केस भी दर्ज हुआ है। हाल ही में पूर्व विधायक जीएम सिंह के एक रिश्तेदार व एमएलसी रतनपाल सिंह के भतीजे की गाड़ी भी सीज हो चुकी है।
विज्ञापन
इसी क्रम में सोमवार को बार एसोसिएशन चुनाव को देखते हुए कैंट पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर मिश्र के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। तभी कचहरी के पास एक कार आती दिखी, जिस पर किसी विधायक का फर्जी पास लगा था। पुलिस ने रोककर पता किया तो पास फर्जी था।
विज्ञापन
चालक की पहचान आकिब पुत्र जावेद निवासी वार्ड 23 नौतनवा, महराजगंज के रूप में हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बार चुनाव के सिलसिले में पुलिस रुटीन चेकिंग में जा रही थी। इसी दौरान पूर्व विधायक का फर्जी पास लगी कार मिली, जिसे सीज कर दिया गया है।