{"_id":"67835c8a5205543f8108c8de","slug":"car-rider-was-abused-in-badgo-area-of-gorakhpur-6-cases-registered-against-bjp-leader-one-arrested-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़गो गोलीकांड : फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ चलाई थी गोलियां- भाजपा नेता संग 6 पर केस दर्ज, 1 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़गो गोलीकांड : फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ चलाई थी गोलियां- भाजपा नेता संग 6 पर केस दर्ज, 1 गिरफ्तार
Sun, 12 Jan 2025 11:39 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:39 AM IST
सार
शाम के समय गोली मारने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अप्पू अपनी कार में बैठा है। गाड़ी के बाएं तरफ चालक वाली सीट के पास एक युवक खड़ा होकर उसे समझा रहा है। तभी दूसरी तरफ से ललकारने की आवाज आ रही है। कार के दूसरे दरवाजे की खिड़की के अंदर हाथ डालकर पिस्टल से आरोपी गोलियां चला रहा है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी सूरज पांडेय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़गो चौराहे पर शुक्रवार रात गोलीकांड में मुख्य आरोपी बड़हलगंज के सिधुआपार निवासी सूरज पांडेय को पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भिजवा दिया। घटना में घायल गोला के कोड़ारी गांव निवासी घायल अभिषेक उर्फ अप्पू पाठक के भाई आयुष पाठक की तहरीर पर गगहा पुलिस ने बड़हलगंज के सिधुआपार निवासी सूरज पांडेय, राहुल पांडेय, चंदन पांडेय, प्रशांत पांडेय, पंकज पांडेय, रिंकू मिश्रा और पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
सूरज का भाई चंदन पांडेय भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अभिषेक पाठक उर्फ अप्पू पाठक अपने मित्र के कार से गोरखपुर जा रहे थे। वह अभी गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो चौराहे पर पहुंचे ही थे कि फिल्मी अंदाज में दो फॉर्च्यूनर गाड़ी से उन्हें घेर लिया गया। इसके बाद एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली मार दी। जो अप्पू के पैर और हाथ में लगी।

क्षतिग्रस्त कार और घायल अप्पू पाठक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
शाम के समय गोली मारने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अप्पू अपनी कार में बैठा है। गाड़ी के बाएं तरफ चालक वाली सीट के पास एक युवक खड़ा होकर उसे समझा रहा है। तभी दूसरी तरफ से ललकारने की आवाज आ रही है। कार के दूसरे दरवाजे की खिड़की के अंदर हाथ डालकर पिस्टल से आरोपी गोलियां चला रहा है।
जुबिन नौटियाल का प्रोग्राम देख था भाजपा नेता
मुख्य आरोपी सूरज का भाई भाजपा नेता चंदन पांडेय पर भी केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय चंदन रामगढ़ताल क्षेत्र में जुबिन नौटियाल का प्रोग्राम देखने आया हुआ था। सच्चाई जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देख रही है।
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल बरामद कर ली गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच पड़ताल की जा रही है, आगे साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी: जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी