{"_id":"5fc753e38ebc3e9bc202d891","slug":"car-dirver-killed-in-road-accident-at-basti-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बस्ती जिले में डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बस्ती जिले में डिवाइडर से टकराई कार, चालक की मौत
Wed, 02 Dec 2020 02:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती थाना क्षेत्र के मनोरी फ्लाईओवर पर बरात से लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे तीन घायल हो गए। वहीं चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे बराती घर लौट रहे थे। मनोरी चौराहे पर फ्लाई ओवर पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में सवार 30 वर्षीय विजय पुत्र सुबेलाल निवासी फुटहिया थाना नगर तथा 50 वर्षीय लल्लन यादव पुत्र राजाराम निवासी महरीपुर थाना नगर व फुटहिया निवासी सद्दाम के अलावा चालक सत्येंद्र विक्रम सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी महरीपुर थाना नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक अवधेश वर्मा अपने हमराहियों के साथ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां पर इलाज के दौरान चालक सत्येंद्र विक्रम सिंह की मौत हो गई। जबकि विजय, सद्दाम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। लल्लन यादव को मामूली चोटे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि कार सवार घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर सत्येंद्र विक्रम सिंह की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम एक भेज दिया है।