{"_id":"695eaf58111214377806c4ac","slug":"car-collides-with-school-bus-school-children-narrowly-escape-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1189704-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूली बस से टकराई कार, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूली बस से टकराई कार, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
विज्ञापन
कुसम्ही बाजार के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार और स्कूल बस। स्रोत : सोशल मीडिया
- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, कार सवार बच्ची समेत दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार के पास बुधवार अपराह्न तीन बजे स्कूली बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार आठ वर्षीय बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। बस में सवार करीब 15 स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के कसया कस्बा निवासी वसीम (30) अपनी कार से परिवार के कुछ सदस्यों को गोरखपुर जंक्शन छोड़ने जा रहे थे। कुसम्ही बाजार के पास पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही स्कूली बस से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में कार चला रहे अरुण शेख और कार में सवार आदिया पुत्री असद (8) घायल हो गईं। कार में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, बस में सवार छात्र-छात्राओं को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल कराया। एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।