{"_id":"657ac43326a644328709f1ae","slug":"car-collides-with-culvert-under-construction-in-kusamhi-one-dead-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुसम्ही में निर्माणाधीन पुलिया से कार टकराई, एक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुसम्ही में निर्माणाधीन पुलिया से कार टकराई, एक की मौत, दोस्त घायल
Thu, 14 Dec 2023 02:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:30 PM IST
सार
जेमिनी अपार्टमेंट निवासी विनय चंद का बेटा कौस्तुभ चंद (27) व तारामंडल निवासी कार स्वामी सुभाष जायसवाल का बेटा गौतम कुमार जायसवाल (26) शादी में शामिल होने कुसम्ही गए थे। वे सुबह में तीन बजे अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही एयरफोर्स फुटहिया के पास पहुंचे कि अंधेरे के कारण बीच सड़क में बन रहे पुलिया से टकरा गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स इलाके के कुसम्ही में बुधवार सुबह तीन बजे निर्माणाधीन पुलिया से टकराकर कार सवार अनियंत्रित हो गए। इसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की वजह निर्माण पुलिया के पास कोई सुरक्षा मानक न होने सामने आया है। पुलिस की ओर से संबंधित विभाग को इसके लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
रामगढताल के जेमिनी अपार्टमेंट निवासी विनय चंद का बेटा कौस्तुभ चंद (27) व तारामंडल निवासी कार स्वामी सुभाष जायसवाल का बेटा गौतम कुमार जायसवाल (26) शादी में शामिल होने कुसम्ही गए थे। वे सुबह में तीन बजे अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही एयरफोर्स फुटहिया के पास पहुंचे कि अंधेरे के कारण बीच सड़क में बन रहे पुलिया से टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की गति इतनी तेज थी कि वह टकराने के बाद हवा में उछल गई और बगल में साखू के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने घटना की सूचना एम्स पुलिस को दे दी। सूचना पर एयरफोर्स चौकी पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंच गए। मौके पर घायल कौस्तुभ व गौतम को तत्काल सदर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कौस्तुभ ने दम तोड़ दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल गौतम का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार के सड़क पर पड़े रहने के कारण गोरखपुर कसया राजमार्ग पर फुटहिया के पास ट्रकों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी वाहनों का आवागमन रोक दिया। 10 बजे क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे हटाया गया तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
सड़क हादसे में घायल छात्रा की मौत
खजनी के हरदीडीह चौराहे पर बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो के ठोकर से छात्रा घायल हो गई थी। इलाज के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज लाए थे। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस शव को मर्चरी गृह में रखवा दी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के कोठा गांव निवासी सुष्मिता उर्फ लाली (11) कक्षा तीन की छात्रा थी। बुधवार की सुबह गांव के पास हरदीडीह चौराहे के पास खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो के की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल छात्रा को दुर्घटना करने वाली गाड़ी से इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल भर्ती किया गया। इलाज दौरान छात्रा की मौत के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मेडिकल चौकी पुलिस गाड़ी को कब्जे में ले ली है।