{"_id":"6791ec0a8f0222d16c00bf8c","slug":"car-collides-with-board-in-ramgarhtal-area-of-gorakhpur-one-injured-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना: गोरखपुर सर्किट हाउस के पास बोर्ड से टकराई गाड़ी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना: गोरखपुर सर्किट हाउस के पास बोर्ड से टकराई गाड़ी, एक घायल
Thu, 23 Jan 2025 12:43 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:43 PM IST
सार
हुमायूंपुर में रहने वाले अजय का बेटा प्रेम सुबह नौ बजे चार पहिया वाहन लेकर गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की तरफ गया था। जेएसआर बाजार के पीछे वाली सड़क के रास्ते सर्किट हाउस की तरफ आगे बढ़ने पर बोर्ड से गाड़ी टकरा गई। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
accident
विस्तार
सर्किट हाउस के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार महिंद्रा एसयूवी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। गोरखनाथ के हुमायूंपुर में रहने वाला युवक अपने पिता के मित्र की गाड़ी चला रहा था। गंभीर स्थिति में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
हुमायूंपुर में रहने वाले अजय का बेटा प्रेम सुबह नौ बजे चार पहिया वाहन लेकर गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की तरफ गया था। जेएसआर बाजार के पीछे वाली सड़क के रास्ते सर्किट हाउस की तरफ आगे बढ़ने पर बोर्ड से गाड़ी टकरा गई। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।