{"_id":"65ac20f62729f73fb90809dd","slug":"car-and-bike-collide-couple-seriously-injured-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1009-17888-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार और बाइक की टक्कर, दंपति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार और बाइक की टक्कर, दंपति गंभीर
विज्ञापन
-हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कसया अस्पताल पहुंचाया गया।
कसया कोतवाली क्षेत्र के पारस खान रामपुर गांव के ब्रह्मानंद दुबे पत्नी पूनम देवी के साथ बाइक से शनिवार की दोपहर हाटा की तरफ जा रहे थे। वह महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुल के पास पहुंचे थे, इसी बीच उसी लेन पर गलत तरीके से एक कार आ गई। कार और बाइक की आमने - सामने से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से हाईवे एंबुलेंस से कुशीनगर जिले की कसया सीएचसी पर भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।